news-details

दिशा समिति बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, बोले साक्षी महाराज- 2027 में भाजपा फिर 300 पार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में दिशा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं की समीक्षा की गई।सांसद ने कहा कि दिशा समिति की बैठक हर तीन माह में आयोजित की जाती है, ताकि विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि बैठक में उठाए गए मुद्दों पर प्रशासन कार्रवाई करता है और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कदम उठाए जाते हैं।बिजली समस्या को लेकर सांसद ने कहा कि यह केवल जनता ही नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की भी समस्या है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के साथ अलग से बैठक कर समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा। तालाबों और पोखरों पर अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए उन्होंने जल संरक्षण पर जोर दिया।2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा, “दिल बहलाने के लिए गालिब ये ख्याल अच्छा है,” और दावा किया कि भाजपा आगामी चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतेगी।