news-details

देश में भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में अगले एक हफ्ते तक हीटवेव का अलर्ट

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS देशभर में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों में अगले एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तेज गर्म और सूखी हवाएं चलेंगी, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर बना रह सकता है।मंगलवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र के 22 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश का बांदा लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 48.2°C तक पहुंच गया। वहीं दिल्ली में इस साल का चौथा हीटवेव डे दर्ज किया गया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 45.1°C और रिज क्षेत्र में 46.5°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।विशेषज्ञों के मुताबिक शहरीकरण के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से 2°C से 4°C ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। कई शहरों में फील टेम्परेचर 46°C से 47°C तक पहुंच गया है। पंजाब के फरीदकोट में तापमान 47.3°C और हरियाणा के रोहतक में 46.9°C दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने 21 और 22 मई को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर पूर्वोत्तर राज्यों, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश की संभावना जताई गई है। इसी बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दक्षिण अरब सागर में प्रवेश कर लिया है और अगले कुछ दिनों में इसके आगे बढ़ने की संभावना है।