news-details

*देसही को मिली स्वास्थ्य सौगात डिप्टी सीएम ने किया मुस्कान हॉस्पिटल का उद्घाटन*

You can share this post!

`

 

 

*आम लोगों को मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं का लाभ पैसे के अभाव में गरीबों का होगा मुफ्त ईलाज*

 

*आधुनिक सुविधाओ से लैस मुस्कान हॉस्पिटल में ओपीडी शुरू*

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया *देसही, कुशीनगर।* देसही में शनिवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 10 बेड वाले मुस्कान हॉस्पिटल का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने सरकार की जनहित स्वास्थ्य योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त मुस्कान हॉस्पिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेगा। उन्होंने हॉस्पिटल के प्रबंधक संतोष मिश्रा से आग्रह किया कि पैसों के अभाव में किसी भी गरीब का इलाज न रुके, निःशुल्क इलाज किया जाए।कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अब लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अब अपने क्षेत्र में ही मिलेंगी। यह विकास और बदलाव की दिशा में बड़ा कदम है।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. रमापति त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार बढ़ रही है और योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है।हॉस्पिटल के ओनर संतोष मिश्रा ने बताया कि यहां जनरल फिजिशियन द्वारा एलोपैथिक चिकित्सा व ओपीडी की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने सपा काग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले लोग रोटी कपड़ा और मकान के अभाव में दंश झेलते थे लेकिन मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार जनहित योजनाओं से आज मकान, फ्री राशन, शौचालय, सड़क, बिजली, पानी, खाद, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, गैस, किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक आम लोगों को मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र प्रताप राव ने किया।इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर बृजेश कुमार मिश्रा, देसही ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी,अवनीश पाठक, नीरज वर्मा, सर्वेश नाथ त्रिपाठी, उमापति सिंह, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, पिंटू जायसवाल,प्रिया मिश्रा, संतोष मिश्रा,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र यादव, टिंकल द्विवेदी,व्रतदेव विश्वकर्मा, गौरव शुक्ला, गायक प्रमोद प्रेमी पांडेय स्वास्थ्य कर्मी आशा अलीमुन खातून, प्रभावती यादव समेत पुलिस प्रशासन समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।