
PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में दोस्त द्वारा लोन की किस्त न भरने से परेशान एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे ने पिता के दोस्त पर फर्जी तरीके से लोन कराने, किस्त न भरने और मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मृतक के बेटे राहुल चौहान के अनुसार, उसके पिता रामबाबू और इकबाल एक ही कंपनी में काम करते थे और दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। आरोप है कि इकबाल ने विश्वास में लेकर 10 मई 2023 को इंडियन बैंक की सिकंदरा शाखा से रामबाबू के नाम पर ढाई लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराया। राहुल का कहना है कि लोन की पूरी रकम इकबाल ने अपने पास रख ली थी और किस्तें भरने का भरोसा दिया था।कुछ समय तक किस्त जमा करने के बाद इकबाल ने भुगतान बंद कर दिया, जिसके बाद बैंक ने रामबाबू पर वसूली और कुर्की का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आर्थिक तंगी और लगातार मानसिक तनाव के चलते रामबाबू परेशान रहने लगे। परिवार का आरोप है कि कई बार इकबाल से किस्त जमा करने को कहा गया, लेकिन उसने इंकार कर दिया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।बताया गया कि 15 मई की सुबह रामबाबू ने आरबीएस कॉलेज ग्राउंड के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। राहुल का दावा है कि 17 मई को हुई पंचायत में इकबाल ने खुद को घटना के लिए जिम्मेदार बताया और लिखित स्वीकारोक्ति भी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही ह