news-details

थार कांड में भाकियू ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की मांग

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के पिन्नापुरा गांव में 15 जून को थार गाड़ी से हुई घटना के बाद पुलिस-प्रशासन पर पथराव मामले में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस मामले में 23 लोगों को जेल भेजा गया है, जबकि करीब 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अवधेश ठाकुर ने परिवारों से घटना की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संगठन की ओर से हरसंभव कानूनी सहायता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने निर्दोष लोगों पर कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। भाकियू ने कहा कि वह पीड़ित परिवारों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाएगी और न्याय के लिए सहयोग करेगी।