
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।
भाजपा कानपुर दक्षिण जिला कार्यालय सभागार में जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह की मौजूदगी में क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी के साथ मंडल अध्यक्षों को दीपक एवं आवश्यक सामग्री भेंट की गई। इस दौरान आगामी दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अभियान को प्रत्येक बूथ तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया।बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे तक अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर अभियान में सहभागिता करने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों से कहा गया कि अभियान की जानकारी कार्यकर्ताओं और आम लोगों तक पहुंचाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें।इस दौरान मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रम को लेकर अपनी तैयारियों की जानकारी दी।