news-details

दुनिया में नहीं रहे बड़े बाबू रामयज्ञ वर्मा, शिक्षक संगठनों ने शोक व्यक्त किया

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के सहायक अध्यापक अवनीश वर्मा के बड़े भाई के निधन पर शिक्षकों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री अवनीश वर्मा के बड़े भाई और सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक पिछले एक सप्ताह से बीमार थे, उन्हें सुल्तानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।बीती रात ‌उनका निधन हो गया। सुबह निधन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिकारी,कर्मचारी और जन प्रतिनिधि बड़ी संख्या में पैतृक गांव सहिनवा पहुंचे, पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए, पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
 वरिष्ठ चिकित्सक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेंटुआ के अधीक्षक डॉ अभिमन्यु वर्मा, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अब्दुल रसीद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव भारती, महामंत्री रमाकांत मौर्य, ब्लाक अध्यक्ष कपिलेश यादव, मंत्री देवांशु सिंह, कोषाध्यक्ष इन्द्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, कृष्ण कुमार पाठक, जामवंत मौर्य,आशुतोष पाण्डेय, प्रमोद मिश्रा,हरि गुलाम वर्मा, विजय प्रताप यादव,शिवसहाय यादव, शिवकरन गुप्ता, फूलचंद्र बौद्ध, अनुराग शुक्ल, विनोद कुमार गौतम, प्रहलाद गौतम,दादा चन्द्र हास सिंह, मंजीत यादव,विकास पाठक, डॉ विनोद मिश्रा, अनिल यादव, दिलीप वर्मा, ज्ञान चंद पांडेय,सुमन सिंह, सुशील यादव, राजेश कुमार, गणेश शर्मा , कौशलेंद्र सिंह, संध्या गुप्ता , लालती देवी,विनय कुमार, सतीश शर्मा, राघवेन्द्र सिंह , राजेन्द्र कुमार, सुनील कुमार पाल , प्रशांत विक्रम सिंह, अखिलेश सिंह आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।