news-details

थाना श्रीनगर पुलिस टीम ने 1 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Mahoba

  पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में जनपद  में अपराध की रोकथाम हेतु आपराधिक घटनाओं में संलिप्त वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की चेकिंग एवं उनकी गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक  वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी चरखारी  दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्रीनगर  जयचन्द्र सिंह द्वारा गठित टीम उपनिरीक्षक कन्हैयालाल पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 1 नफर वारण्टी अभियुक्त रूप्पू उर्फ कृष्णकान्त अरजरिया पुत्र जगदीश अरजरिया निवासी ग्राम हिलुवा थाना श्रीनगर जनपद महोबा सम्बन्धित केस नं0 216/2021 अ0सं0 35/2021 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट व केस नं0 164/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में  न्यायालय द्वारा निर्गत गिरफ्तारी वारण्ट के अनुपालन में अभियुक्त  को ग्राम हिलुवा थाना श्रीनगर के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।