news-details

थाने के सामने रील बनाने का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात के गजनेर थाने के सामने सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती थाना परिसर के ठीक सामने सड़क किनारे फिल्मी गानों पर रील शूट करती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।वायरल वीडियो में युवती कैमरे के सामने अलग-अलग अंदाज में अभिनय करती दिखाई दे रही है। यह वीडियो सार्वजनिक स्थान और थाना परिसर के सामने बनाया गया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि थाने के आसपास अक्सर युवक-युवतियां रील बनाने के लिए पहुंचते हैं। सड़क किनारे और थाना परिसर के सामने ऐसी गतिविधियां दिखाई देती हैं। लोगों ने पुलिस से इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।कानपुर देहात में पहले भी थानों के बाहर बनाए गए रील वीडियो वायरल हो चुके हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की तारीख की पुष्टि नहीं हो सकी है। अब पुलिस इस मामले का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करती है, इस पर लोगों की नजर है।