news-details

दालमंडी-चौक मार्ग का नाम जयशंकर प्रसाद के नाम पर रखने की मांग

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी की नागरी प्रचारिणी सभा के व्योमेश शुक्ला ने दालमंडी-चौक मार्ग का नाम महान साहित्यकार जयशंकर प्रसाद के नाम पर रखने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को पत्र भेजकर दालमंडी क्षेत्र में जयशंकर प्रसाद की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने और उस स्थान को सांस्कृतिक अनुभव केंद्र के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया है।पत्र में कहा गया है कि दालमंडी-चौक मार्ग का चौड़ीकरण तेजी से हो रहा है, ऐसे में इस ऐतिहासिक क्षेत्र को साहित्यिक पहचान भी दी जानी चाहिए। व्योमेश शुक्ला ने मांग की कि यहां कामायनी की प्रसिद्ध पंक्तियां, हस्तलिपि और संक्षिप्त जीवन परिचय उकेरा जाए, ताकि नई पीढ़ी हिंदी साहित्य की इस महान विभूति के योगदान से परिचित हो सके।उन्होंने लमही स्थित मुंशी प्रेमचंद आवास, चौखंभा स्थित भारतेन्दु हरिश्चंद्र भवन, रविन्द्रपुरी स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल आवास और कबीरचौरा के नीरू-नीमा टीले के जीर्णोद्धार की भी मांग की। उनका कहना है कि इन स्थानों को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, जिससे काशी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान मिल सके।