
PARDARSHI VIKASH NEWS दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल (45) का शव गुरुवार को उनके पूर्वी दिल्ली स्थित वसुंधरा एन्क्लेव फ्लैट में मिला। वह अकेले रहती थीं और उनके संपर्क न होने पर उनकी बहन देवरति पॉल मौके पर पहुंचीं। दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था, जिसे तोड़कर अंदर जाने पर उनका शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे फ्लैट की जांच की गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल हत्या या अन्य कारणों को लेकर कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उनका वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण था और 2022 से वे अपने पति से अलग रह रही थीं, जो बेंगलुरु में रहते हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।