news-details

दिल्ली सांसद मार्च से पहले छात्र नेता आकर्षण यादव नजरबंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई

You can share this post!

 

कानपुर। दिल्ली में प्रस्तावित सांसद मार्च से पहले छात्र नेता आकर्षण यादव को पुलिस प्रशासन ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। जानकारी के अनुसार, चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर स्थित अपने आवास पर मौजूद आकर्षण यादव के घर पुलिस पहुंची और उन्हें बाहर निकलने से रोकते हुए घर पर ही नजरबंद कर दिया।बताया जा रहा है कि छात्र संगठनों ने शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर दिल्ली में सांसद मार्च का आह्वान किया था। पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने के बाद एहतियातन यह कार्रवाई की गई।नजरबंद किए जाने के बाद आकर्षण यादव ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि यह उनके लोकतांत्रिक और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रहित से जुड़े मुद्दों को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन छात्र आंदोलन को रोका नहीं जा सकता।आकर्षण यादव ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को नजरबंद करके दबाया नहीं जा सकता और छात्र अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, छात्र संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर अंकुश बताया और छात्रहित के मुद्दों पर आंदोलन जारी रखने की बात कही।