news-details

दिल्ली से आई रोडवेज बस में यात्री का शव मिलने से हड़कंप

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद रोडवेज बस अड्डे पर दिल्ली से आई कौशांबी डिपो की बस में एक यात्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे बस अड्डे पर पहुंची बस से सभी यात्रियों के उतरने के बाद परिचालक विवेक बस की जांच कर रहा था। इसी दौरान पिछली सीट पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस को मृतक के पास दिल्ली से फर्रुखाबाद तक का टिकट, मोबाइल फोन, कुछ नकदी और एक बैग मिला। बैग में रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान इदरीश मोहम्मद निवासी भूसामंडी, फतेहगढ़ के रूप में हुई।कादरीगेट थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि फतेहगढ़ पुलिस के माध्यम से परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों ने शव की पहचान इदरीश मोहम्मद के रूप में कर ली है। शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।