news-details

दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग: 37 लोगों का रेस्क्यू, कई की मौत; राहत-बचाव जारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ग्राउंड फ्लोर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी और देखते ही देखते इमारत के अन्य हिस्सों तक फैल गई। दमकल विभाग और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार सुबह करीब 8:50 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। बचाव दल ने अब तक 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। बेसमेंट सहित विभिन्न मंजिलों से लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।स्थानीय लोगों के मुताबिक आग छह मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई। कांच टूटने के बाद आग तेजी से बेसमेंट और ऊपरी हिस्सों तक फैल गई। इमारत में होटल और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने की जानकारी सामने आई है।घटना पर प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी और यदि सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।दिल्ली के उपराज्यपाल ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के उपचार, राहत कार्य और विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल दमकल, पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।