news-details

दिल्ली जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर घायल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में बिहार के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बिहार के भागलपुर जिले के खड़िया बाजार थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी 28 वर्षीय मंथन कुमार पुत्र संजय राय अपने साथी के साथ बाइक से दिल्ली जा रहा था। देर रात बैंक कॉलोनी के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मंथन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मंथन को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।