news-details

देहरादून में शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, मां तिरंगा थामे रहीं मौजूद

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान हादसे में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को रविवार को देहरादून में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। किशन बहादुर थापा मार्ग स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां वायुसेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को सलामी दी।अंतिम यात्रा के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। शहीद की मां बृजेश देवी हाथ में तिरंगा लेकर श्मशान घाट पहुंचीं, जबकि उनकी पत्नी पति की तस्वीर थामे लगातार चिता के पास खड़ी रहीं। जैसे ही पार्थिव शरीर घर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और कई लोग बेसुध हो गए। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, वायुसेना अधिकारी और रिश्तेदार अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहे।32 वर्षीय प्रशांत सिंह भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग पायलट के रूप में 2020 में शामिल हुए थे और बाद में स्क्वाड्रन लीडर बने। हाल ही में उनकी पोस्टिंग असम के जोरहाट एयरबेस पर हुई थी, जहां लैंडिंग के दौरान हुए AN-32 हादसे में वे शहीद हो गए।परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है, लेकिन लंबे समय से देहरादून में रह रहा था। शहीद के पिता CRPF से सेवानिवृत्त हैं। परिजनों के अनुसार प्रशांत बचपन से ही पढ़ाई में तेज और देशसेवा के प्रति समर्पित थे।हादसे को लेकर वायुसेना ने जांच के आदेश दिए हैं। इस दुर्घटना में कुल छह जवान सवार थे, जिनमें पांच शहीद हो गए, जबकि एक को-पायलट घायल है।