
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। दुबग्गा और पारा क्षेत्र में करीब 36 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से हजारों उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी और उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। एफसीआई से पॉजिट क्षेत्र समेत बादशाह खेड़ा, बुद्धेश्वर, बादल खेड़ा, जनता विहार, मायापुरम, कुंदन बिहार, नाजिम नगर, हर्ष नगर और भपटामऊ सहित कई इलाकों में बिजली गुल रही।बिजली संकट का असर अस्पतालों, जांच केंद्रों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी पड़ा। मोहान सेवा हॉस्पिटल और आरोग्यं डायग्नोस्टिक सेंटर जैसे संस्थानों को जनरेटर के सहारे सेवाएं चलानी पड़ीं। वहीं छोटे कारोबारियों और घरेलू उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बताया गया कि अंडरग्राउंड केबल में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बहाल होने में समय लगा। शिकायतों के बाद उपखंड अधिकारी संदीप कुमार वर्मा और अवर अभियंता जहांगीर आलम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉल्ट को ठीक कराने का काम शुरू कराया।मरम्मत पूरी होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि बार-बार होने वाली समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को परेशानी न उठानी पड़े।