news-details

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक खींचतान तेज, TVK बहुमत के लिए समर्थन जुटाने में जुटी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार गठन को लेकर स्थिति बेहद पेचीदा हो गई है, जहां अभिनेता विजय की पार्टी TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है लेकिन स्पष्ट बहुमत से अभी भी दूर नजर आ रही है। राज्यपाल ने सरकार गठन से पहले 118 विधायकों के समर्थन का ठोस प्रमाण प्रस्तुत करने की शर्त रखी है, जिसके चलते विजय लगातार दूसरे दिन राजभवन पहुंचे और करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद बाहर निकले।  मौजूदा समीकरणों में TVK के पास लगभग 108 सीटें बताई जा रही हैं और कांग्रेस के 5 विधायकों के समर्थन के बावजूद पार्टी अभी बहुमत के आंकड़े से पीछे है। इसी बीच AIADMK के 28 विधायकों को पुडुचेरी के एक रिसॉर्ट में रखे जाने की खबर ने राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी है, जबकि DMK और AIADMK के बीच संभावित गठबंधन को लेकर भी बैकचैनल बातचीत की चर्चाएं सामने आई हैं।राजनीतिक दलों के बीच लगातार बैठकों और समर्थन की रणनीति को लेकर मंथन जारी है, जहां CPI, CPM और VCK जैसे दल अपने-अपने स्तर पर स्थिति का आकलन कर रहे हैं। राज्यपाल की भूमिका को लेकर भी राजनीतिक बहस तेज हो गई है, जबकि TVK समर्थकों में सरकार गठन को लेकर उत्साह और असमंजस दोनों की स्थिति बनी हुई है।फिलहाल तमिलनाडु की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है जहां छोटे दलों का समर्थन और अंतिम गठबंधन ही यह तय करेगा कि अगली सरकार कौन बनाएगा।