
PARDARSHI VIKASH NEWS Tamil Nadu में कांग्रेस करीब 59 साल बाद राज्य सरकार का हिस्सा बन गई है। गुरुवार को कांग्रेस विधायक S Rajesh Kumar और P Viswanathan ने मुख्यमंत्री Vijay की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में TVK के 21 और कांग्रेस के 2 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जबकि Viduthalai Chiruthaigal Katchi और Indian Union Muslim League फिलहाल सरकार को बाहर से समर्थन देंगे। 1952 से 1967 तक तत्कालीन मद्रास राज्य में कांग्रेस की सरकार रही थी, लेकिन 1967 में DMK के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस कभी सरकार में शामिल नहीं हुई। बाद के वर्षों में उसने DMK और AIADMK दोनों के साथ गठबंधन किए, मगर सत्ता में हिस्सेदारी नहीं मिली। हालिया विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने DMK गठबंधन छोड़कर विजय के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने का फैसला किया था। पार्टी के पास फिलहाल पांच विधायक हैं। सूत्रों के अनुसार भविष्य में VCK और IUML को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। वहीं TVK नेताओं ने इसे व्यापक गठबंधन और साझा शासन की दिशा में बड़ा कदम बताया है।