
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पेट्रोल बेचने वाली कंपनियों से तुरंत ईंधन के दाम कम करने को कहा है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि कच्चे तेल की कीमत घटकर 68 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई है, लेकिन इसका फायदा आम ग्राहकों को नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा कि लोग अभी भी जरूरत से ज्यादा कीमत चुका रहे हैं, जबकि तेल लगातार सस्ता हो रहा है। ट्रम्प ने कंपनियों से पेट्रोल की कीमत करीब 2.50 डॉलर प्रति गैलन तक लाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कंपनियों ने जल्द कीमतें कम नहीं कीं तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।इससे पहले ट्रम्प ने अमेरिकी न्याय विभाग को बड़ी तेल कंपनियों की जांच के आदेश दिए थे। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई थी, लेकिन अब कीमतों में गिरावट के बावजूद पेट्रोल महंगा बिक रहा है।वहीं, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत जारी है। दोनों देशों ने समुद्री मार्ग के प्रबंधन और जहाजों की आवाजाही को लेकर सहमति बनने का दावा किया है।