news-details

ट्रम्प ने ईरान का नया शांति प्रस्ताव ठुकराया, बोले- यह स्वीकार नहीं किया जा सकता

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मैंने ईरान के प्रतिनिधियों का जवाब पढ़ा। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।” इससे पहले भी ट्रम्प ईरान पर “खेल खेलने” का आरोप लगा चुके हैं।ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, तेहरान ने रविवार को पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया प्रस्ताव भेजा था। इसमें युद्ध खत्म करने, फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने, प्रतिबंध हटाने और परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की बात कही गई थी।अमेरिका ने इस हफ्ते ईरान को 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा था। इसके तहत ईरान को कम से कम 12 साल तक यूरेनियम संवर्धन रोकना होगा और अपने पास मौजूद करीब 440 किलो 60% एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका को सौंपना होगा। इसके बदले अमेरिका प्रतिबंधों में ढील देने, फ्रीज की गई अरबों डॉलर की संपत्तियां छोड़ने और ईरानी बंदरगाहों पर लगी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने को तैयार था।रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम और हाईली एनरिच्ड यूरेनियम पर पूरी तरह समझौता करने के लिए तैयार नहीं है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि उनका जवाब “सकारात्मक और व्यावहारिक” है और अब फैसला अमेरिका को करना है। दोनों देशों ने 8 अप्रैल से लागू सीजफायर खत्म होने की औपचारिक घोषणा नहीं की है।