
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि ईरान पर मंगलवार को प्रस्तावित अमेरिकी हमला फिलहाल टाल दिया गया है। ट्रम्प के मुताबिक कतर, सऊदी अरब और UAE सहित कई खाड़ी देशों के नेताओं ने बातचीत को मौका देने के लिए कुछ दिन का समय मांगा था। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान के साथ गंभीर बातचीत जारी है और ऐसा समझौता संभव है, जिसे अमेरिका और पश्चिम एशिया के देश स्वीकार कर सकें। उन्होंने कहा कि अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन Daniel Caine और सेना को फिलहाल कार्रवाई रोकने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि ट्रम्प ने साफ किया कि यदि समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका किसी भी समय बड़े सैन्य हमले के लिए तैयार रहेगा। इस बीच ईरान ने यूरेनियम संवर्धन को अपना अधिकार बताते हुए किसी दबाव में न झुकने की बात कही है। होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ने, कारोबारी जहाजों के फंसने और पश्चिम एशिया में सैन्य गतिविधियां तेज होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।