
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त हो गया है और दोनों देशों के बीच जल्द ही शांति समझौता हो सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान ने परमाणु हथियार न बनाने पर सहमति जताई है और समझौता लगभग पूरा हो चुका है, जिसमें इस वीकेंड तक हस्ताक्षर होने की संभावना है। ट्रम्प के अनुसार, यह समझौता यूरोप में हो सकता है और इसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भूमिका भी अहम हो सकती है।हालांकि, ईरान ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है और प्रस्तावित मसौदा संबंधित संस्थाओं की समीक्षा में है। ईरान का कहना है कि वार्ता के दौरान अमेरिका ने कई बार अपना रुख बदला है और फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। इसी बीच पिछले 24 घंटे में समुद्री हमलों, होर्मुज स्ट्रेट में तनाव, सैन्य कार्रवाई के दावों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं से हालात और अधिक संवेदनशील बने हुए हैं।