news-details

ट्रम्प के चीन दौरे में ट्रेड डील पर जोर, जिनपिंग से अंतिम दौर की वार्ता

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump तीन दिन का China दौरा पूरा कर शुक्रवार को वापस रवाना हो गए। दौरे के अंतिम दिन उनकी चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping से बीजिंग के झोंगनानहाई परिसर में अहम बैठक हुई। झोंगनानहाई को चीन के शीर्ष नेतृत्व का सबसे सुरक्षित और गोपनीय सत्ता केंद्र माना जाता है।बैठक के बाद ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच शानदार ट्रेड डील हुई हैं, जिनसे दोनों देशों को फायदा होगा। हालांकि उन्होंने समझौतों की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रम्प को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। चीनी विदेश मंत्री Wang Yi उन्हें विदा करने एयरपोर्ट पहुंचे। एयर फोर्स वन के पास स्कूल के बच्चों ने अमेरिकी और चीनी झंडे लहराकर उनका स्वागत किया।बैठक के दौरान शी जिनपिंग ने ट्रम्प के दौरे को “ऐतिहासिक” बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच एक नया और सकारात्मक रणनीतिक रिश्ता बना है, जिसे माइलस्टोन घटना कहा जा सकता है।ईरान मुद्दे पर ट्रम्प ने कहा कि उनकी और जिनपिंग की सोच काफी मिलती है। उन्होंने कहा कि दोनों देश नहीं चाहते कि ईरान के पास परमाणु हथियार हों और समुद्री रास्ते बाधित हों।ट्रम्प ने यह भी घोषणा की कि शी जिनपिंग 24 सितंबर को अमेरिका दौरे पर आएंगे। वहीं जिनपिंग ने ट्रम्प को चीनी गुलाब के बीज उपहार में भेजने की घोषणा की।बीजिंग में दोनों नेताओं के लिए विशेष लंच का आयोजन किया गया, जिसमें कंग पाओ चिकन, लॉब्स्टर बॉल्स, बीफ फिलेट और पारंपरिक चीनी व्यंजन परोसे गए।ट्रम्प ने झोंगनानहाई परिसर की तारीफ करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें यह जगह इतनी पसंद आई कि वे यहां रहने की आदत डाल सकते हैं।