
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के चीन दौरे का शुक्रवार को तीसरा दिन रहा। ट्रम्प ने बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping के साथ ऐतिहासिक ‘टैंपल ऑफ हैवन’ का दौरा किया। इस दौरान उनके बेटे Eric Trump और बहू Lara Trump भी मौजूद रहे।इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। चीन ने ट्रम्प के सम्मान में बीजिंग स्थित ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में भव्य स्टेट डिनर आयोजित किया। डिनर में चीन की मशहूर डिश ‘बीजिंग रोस्ट डक’, बीफ रिब्स, पारंपरिक चीनी व्यंजन और मौसमी सब्जियों से बनी डिशें परोसी गईं। मिठाई में तिरामिसू, आइसक्रीम, ताजे फल और शंख के आकार की विशेष पेस्ट्री शामिल थी।रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प को अच्छी तरह पका हुआ मांस पसंद है, इसलिए मेन्यू में खास तौर पर बीफ रिब्स शामिल किए गए।स्टेट डिनर में कई बड़े कारोबारी और अमेरिकी अधिकारी भी शामिल हुए। Elon Musk, Tim Cook, अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth और विदेश मंत्री Marco Rubio भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।ट्रम्प ने डिनर के दौरान अमेरिका और चीन के ऐतिहासिक रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच लंबे समय से आपसी सम्मान की भावना रही है।टैंपल ऑफ हैवन दौरे के दौरान ट्रम्प ने करीब 600 साल पुराने इस ऐतिहासिक स्थल की जानकारी पढ़ी और पारंपरिक चीनी वास्तुकला की तारीफ की। यह मंदिर मिंग और छिंग राजवंश के दौर में बनाया गया था, जहां प्राचीन काल में सम्राट अच्छी फसल और शांति के लिए पूजा करते थे।बीजिंग दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चर्चा में रही। अमेरिकी मीडिया चैनल Fox News के पत्रकारों ने राजधानी में लगे बड़ी संख्या में CCTV कैमरों को देखकर हैरानी जताई। एक पत्रकार ने बताया कि उनके ड्राइवर द्वारा कुछ मिनट गलत जगह कार पार्क करने पर तुरंत जुर्माना लगा दिया गया।ट्रम्प के स्वागत के लिए बीजिंग एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाया गया था और करीब 300 चीनी बच्चों ने उनका स्वागत किया। वहीं थियानमेन गेट के पास अमेरिकी और चीनी झंडों से विशेष सजावट भी की गई।