
PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की बेटी Tiffany Trump शनिवार को अपने पति Michael Boulos के साथ आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे तक Taj Mahal का भ्रमण किया और इसकी खूबसूरती का आनंद लिया। ताजमहल पहुंचते ही दोनों ने स्मारक के इतिहास और वास्तुकला के बारे में विस्तार से जानकारी ली।टिफनी और माइकल ने ताजमहल परिसर में स्थित प्रसिद्ध डायना बेंच पर कई तस्वीरें खिंचवाईं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए और अलग-अलग अंदाज में फोटोशूट कराया। इस दौरान टिफनी नारंगी रंग की लंबी ड्रेस में जबकि माइकल टी-शर्ट और ट्राउजर में दिखाई दिए। दोनों ने धूप का चश्मा भी पहन रखा था।सुबह करीब 11:30 बजे उनका चार्टर्ड विमान आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए उनका काफिला सीधे ताजमहल पहुंचा। गोल्फ कार्ट के जरिए परिसर में प्रवेश करते समय दोनों ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। उनके साथ भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे।ताजमहल भ्रमण के बाद दोनों होटल अमर विलास रवाना हो गए, जहां से ताजमहल का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है। जानकारी के अनुसार लंच के बाद वे राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना होंगे। ट्रम्प परिवार का यह दूसरा प्रमुख ताज दौरा माना जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2020 में डोनाल्ड ट्रम्प अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने आए थे।