
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच कोई समझौता होता है, तो वह ईरान के सुप्रीम लीडर से मिलने के लिए तैयार हैं। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात नहीं चाहते, लेकिन अगर डील होती है तो ऐसी बैठक संभव है और वह इसे सम्मानजनक तरीके से देखेंगे। ट्रम्प ने यह भी कहा कि वे ईरान के नेतृत्व से इज्जत के साथ पेश आएंगे और बातचीत से रिश्तों में सुधार की उम्मीद है। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि ईरान से संवर्धित यूरेनियम हासिल करने के लिए सैन्य अभियान पर विचार किया गया था, लेकिन जोखिम अधिक होने के कारण इसे अंततः रोक दिया गयाइस बयान के बीच मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत और दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं इजराइल-लेबनान सीमा पर भी संघर्ष जारी है, जहां ड्रोन और हवाई हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं। ईरान ने भी चेतावनी दी है कि किसी भी हमले की स्थिति में वह कड़ा जवाब देगा और क्षेत्रीय तनाव और बढ़ सकता है। इसी बीच अमेरिकी संसद में ईरान पर सैन्य कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति की शक्तियों को सीमित करने का प्रस्ताव पास हुआ है, जिस पर ट्रम्प ने कड़ा विरोध जताया है। वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन भू-राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई है।