news-details

ट्रम्प बोले- 9 अंतरराष्ट्रीय संघर्ष खत्म कराने में निभाई भूमिका, अब रूस-यूक्रेन युद्ध रोकना लक्ष्य

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि वे अब तक 9 अंतरराष्ट्रीय संघर्ष खत्म कराने में भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब उनकी कोशिश रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने की है और वे इसे अपनी 10वीं शांति पहल बनाना चाहते हैं।न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, व्हाइट हाउस से वर्जीनिया रवाना होने से पहले ट्रम्प ने कहा कि यह युद्ध द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे खतरनाक संघर्ष बन गया है और हर महीने हजारों सैनिक मारे जा रहे हैं।इस बीच ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर 9 से 11 मई तक रूस और यूक्रेन के बीच 3 दिन के सीजफायर का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों देश किसी तरह की सैन्य कार्रवाई नहीं करेंगे। साथ ही दोनों पक्ष 1000-1000 कैदियों की अदला-बदली भी करेंगे।ट्रम्प ने दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उनकी अपील पर सीजफायर के लिए सहमति दी है। उन्होंने संकेत दिए कि अगर हालात सामान्य रहे तो इस अस्थायी युद्धविराम को आगे भी बढ़ाया जा सकता हैअटलांटिक महासागर में एक लग्जरी क्रूज में फैले घातक हंतावायरस मामले में अर्जेंटीना के टिएरा डेल फुएगो प्रांत ने खुद को जिम्मेदार मानने से इनकार कर दिया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि बिना ठोस सबूत के उशुआइया शहर को वायरस का स्रोत बताने से इलाके की छवि खराब हो रही है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने आशंका जताई थी कि डच दंपति अर्जेंटीना के उशुआइया शहर के एक कचरा स्थल के पास बर्ड वॉचिंग के दौरान संक्रमित हुए होंगे। बाद में दोनों की मौत हो गई।हालांकि स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यहां पहले कभी हंतावायरस का मामला सामने नहीं आया। उन्होंने यह भी कहा कि संक्रमित डच दंपति अपने दक्षिण अमेरिकी दौरे के दौरान केवल दो दिन ही उशुआइया में रुके थे, इसलिए संक्रमण वहीं से होने की संभावना कम है।उशुआइया को अंटार्कटिका जाने का प्रमुख मार्ग माना जाता है और यहां का पर्यटन उद्योग काफी हद तक क्रूज टूरिज्म पर निर्भर है। ऐसे में हंतावायरस से जुड़ी खबरों ने स्थानीय कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।स्थानीय प्रशासन ने केंद्र सरकार पर जांच में देरी का आरोप लगाया है। वहीं कई विशेषज्ञों का मानना है कि वायरस का वास्तविक स्रोत उशुआइया नहीं, बल्कि मध्य पैटागोनिया के जंगल हो सकते हैं, जहां पहले भी हंतावायरस के मामले सामने आ चुके हैं।