news-details

ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर परिवार के 3 लोगों की हत्या

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में एक परिवार के तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया। मृतकों में दो महिलाएं और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं। हमलावरों ने घर में घुसकर धारदार हथियार या भारी वस्तु से वारदात को अंजाम दिया। तीनों के शव घर के अंदर से लेकर बाहर तक खून से लथपथ हालत में मिले।घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। मंगलवार सुबह पड़ोसियों को वारदात की जानकारी हुई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान श्यामलाल गुप्ता उर्फ कल्लू (65), अमरावती (58) और इंद्रावती (55) के रूप में हुई है। घटना के समय घर में चार लोग मौजूद थे, जिसमें एक महिला सुरक्षित मिली है।ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह घर के बाहर से गुजर रहे लोगों ने महिलाओं को जमीन पर पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर तीनों की मौत की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस, SOG और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं।पुलिस की जांच में पड़ोस के युवक हिमांशु यादव पर शक जताया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार की एक युवती से उसकी बातचीत को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। फरवरी में युवती के घर से चले जाने के बाद परिवार ने शिकायत भी की थी।मामले में लापरवाही सामने आने पर चौकी प्रभारी रामविलास सिंह को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।