news-details

ट्रेन में सनसनीखेज हत्या: दिनेश साहू की गोली मारकर हत्या, साइको किलर का एनकाउंटर में अंत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में हुई गोलीबारी की घटना ने यात्रियों और परिजनों को दहला दिया। इस वारदात में बिहार के गया जिले के रहने वाले दिनेश साहू (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।परिजनों के अनुसार, भोर करीब तीन बजे मृतक की बेटी प्रीति को एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें पुलिस बताकर सूचना दी गई कि उसके पिता की हत्या हो गई है और उन्हें वाराणसी स्टेशन पहुंचने को कहा गया। पहले तो परिवार को यकीन नहीं हुआ, लेकिन बाद में घटना की पुष्टि हुई।दिनेश साहू अपनी बेटी को नैमिषारण्य ले जाने और वापस लौटने की योजना में थे, लेकिन ट्रेन यात्रा के दौरान यह दर्दनाक घटना हो गई।रविवार देर रात करीब 2 बजे मुगलसराय के पास ब्लॉक हट-B क्षेत्र में ट्रेन पहुंची थी, तभी टॉयलेट से लौटते समय दिनेश साहू को एक व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौत हो गई। आरोपी मौके से ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।ट्रेन के वाराणसी जंक्शन पहुंचने पर शव को उतारा गया और परिजनों को सूचना दी गई।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक पूर्व सैनिक है, जिसकी पहचान साइको किलर के रूप में हुई है। बताया गया कि उसने पिछले लगभग 26 घंटे में तीन अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की घटनाएं कीं।पहली घटना रविवार सुबह DDU-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में हुई, दूसरी रात में चलती ट्रेन में दिनेश साहू की हत्या, और तीसरी घटना सोमवार सुबह एक अस्पताल में फायरिंग की बताई गई।लगातार घटनाओं के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की और देर रात मुठभेड़ में उसे मार गिराया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बिना किसी व्यक्तिगत दुश्मनी के ये वारदातें कीं।मृतक की बेटी ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि उनके पिता निर्दोष थे और उन्हें बिना किसी कारण मार दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उनके पिता की गलती क्या थी और इस तरह की घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा।