news-details

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना बढ़पुर विकास खंड क्षेत्र में जेएसएम पब्लिक स्कूल के सामने वाली गली के पास सुबह करीब पांच बजे हुई।स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी तेज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है। उसने काली बनियान और खाकी रंग का लोवर पहन रखा था। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी तेज सिंह ने बताया कि यदि किसी को युवक के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह पुलिस को सूचित करे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।