news-details

ट्रैक्टर से गिरा किसान, रोटावेटर की चपेट में आने से मौत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के पड़री लालपुर गांव में बुधवार सुबह खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से किसान अनिल कुमार साहू की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुआ। जुताई के दौरान अनिल अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और ट्रैक्टर आगे बढ़ने पर पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को घर के पास खड़ा कर ग्रामीणों को सूचना देने के बाद फरार हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खेत की मिट्टी में दबा किसान का मोबाइल भी रिंगटोन सुनाई देने पर परिजनों ने खोदकर बरामद किया।