
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस की मदद से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायलों की पहचान अमृतपुर निवासी राजेश पाठक, उनकी पत्नी मीना पाठक और बेटों अनुपम पाठक व आशीष पाठक के रूप में हुई है। परिवार मंगलवार को किसी काम से शमशाबाद स्थित रिश्तेदारी में गया था।देर रात वैगनआर कार से वापस लौटते समय गांव मुरेठी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।घायल आशीष पाठक ने बताया कि ट्रैक्टर की लाइट बंद थी, जिसकी वजह से सामने से आ रहे वाहन का अंदाजा नहीं लग सका और हादसा हो गया।हादसे में मीना पाठक के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि राजेश पाठक के सिर में चोट आई है। दोनों बेटों को भी चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।