news-details

तिरंगा चैम्पियनशिप में भाजपा कानपुर उत्तर का जलवा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।   भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा चैम्पियनशिप में भाजपा कानपुर उत्तर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में चौथा और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सोशल मीडिया टीम के संयोजकों एवं सह-संयोजकों को सम्मानित पटका पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर अनिल दीक्षित ने कहा कि सोशल मीडिया आज जनसंपर्क और विचारों के प्रभावी प्रसार का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विपक्ष के भ्रामक नैरेटिव और दुष्प्रचार का जवाब तथ्यों एवं तर्कों के साथ देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के विचारों को जनता तक पहुंचाने में सोशल मीडिया टीम की महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने कहा कि तिरंगा चैम्पियनशिप की सफलता टीम के सामूहिक परिश्रम, अनुशासन और सक्रियता का परिणाम है। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक उपेंद्र शुक्ला हेमू, आईटी संयोजक प्रभाकर अवस्थी, शालिनी कटियार, रामजी गुप्ता, हिमांशु शर्मा, सरिता साहनी, सुरेश गुप्ता, राधा सैनी, पीयूष आनंद, यश जायसवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।