news-details

तीन युवकों की मौत से रामापुर में मातम

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अमहट में सोमवार को हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले विशाल कोरी, ईशू और रोहित का अंतिम संस्कार बुधवार को हुआ। तीन युवकों की मौत से रामापुर गांव शोक में डूबा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों युवक सुल्तानपुर से सटरिंग का काम करके बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अमहट के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों की मंगलवार को लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बसपा नेता जितेंद्र मिश्रा पार्टी पदाधिकारियों के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुए और पीड़ित परिवारों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया।