news-details

तीन मार्ग पर चलेंगी छोटी बसें  मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना लागू -ग्रामीण मार्गों पर आवंटित की गईं छोटी बसें

You can share this post!

 

अनीता तिवारी/ललित कुमार

 पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर/अमेठी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना -2026के अन्तर्गत ग्रामीण अंचल में आवागमन सुविधाओं के विस्तार के लिए मिनी बसों का संचालन शुरू हो गया है। जनपद सुल्तानपुर से अनुबंधित 14बसों‌ के लिए मार्गों का आवंटन कर दिया गया है।लम्भुआ विकास खंड में तातो मुरैनी -लम्भुआ -सुलतानपुर मार्ग पर एक बस चलाई जाएगी। प्रतापपुर कमैचा, लम्भुआ विकास खंड के गांवों के लोगों की आवागमन सुविधा हेतु सूर्यभान पट्टी-चांदा-लम्भुआ सुल्तानपुर मार्ग पर बस चलाई जाएगी।करौंदी कला और कादीपुर विकास खंड के लिए इब्राहीम पुर, करौंदी कला,-सूरापुर-कादीपुर-सुलतानपुर मार्ग पर बस चलाई जाएगी। गोदराघाट -बिजेथुआ धाम-कादीपुर-सुलतानपुर के लिए एक बस चलाई जाएगी जो करौंदी कला और कादीपुर विकास खंड को कवर करेगी। कुम्भीडडिया - सरैया - कादीपुर-सुलतानपुर के लिए एक बस आवंटित की गई है। अखंड नगर, दोस्तपुर, जयसिंहपुर के लिए अखंड नगर, राहुल नगर-दोस्तपुर-जयसिंहपुर -बरौंसा-सुलतानपुर मार्ग पर एक बस चलाई जाएगी।  दोस्तपुर और मोतिगरपुर विकास खंड के लिए दोस्तपुर -ढेमा-बेलवारे-मोतिगर‌पुर -सुलतानपुर मार्ग पर बस चलाई जाएगी जिले में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन  योजना के अन्तर्गत तीन मार्ग निर्धारित किए गए हैं।एक बस बाजार सुकुल से बाजार सुकुल -जगदीशपुर -जामो-गौरीगंज मार्ग पर चलेगी। दूसरी बस भादर से भादर-अमेठी-, गौरीगंज मार्ग पर चलेगी।तीसरी बस अमेठी से अमेठी -गौरीगंज मार्ग पर चलेगी।बस मालिक को 1500रु प्रति माह निगम के खाते में जमा करना होगा।किराए का निर्धारण रोडवेज करेगा। किसी भी स्थिति में बस का किराया रोडवेज से अधिक नहीं होगा।


अनुबंधित छोटी बसों के लिए रुट का निर्धारण कर दिया गया है।बसें अभी नहीं आई हैं। उच्चाधिकारियों का निर्देश प्राप्त होने के बाद बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।- काशी प्रसाद  ,सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ,अमेठी डिपो