news-details

तिलोई में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने की जनसुनवाई

You can share this post!

चारों तहसीलों में कुल 142 शिकायतें प्राप्त, कई मामलों का मौके पर किया गया निस्तारण

 

अमेठी। शनिवार को जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से  जनपद की सभी चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील तिलोई में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी शशांक चौधरी और  पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, जिससे शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि  मुख्यमंत्री  द्वारा जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश हैं। ऐसे में किसी भी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, हीलाहवाली अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों के निस्तारण में किसी अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता नहीं है, उनका तत्काल आज ही समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करने और उन्हें निस्तारण से संतुष्ट करने के भी निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, पेंशन, आवास तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में समन्वय बनाकर कार्य करें तथा संवेदनशील मामलों में स्वयं मौके पर जाकर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें। तहसील तिलोई में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील गौरीगंज में 34 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 4 का निस्तारण किया गया। तहसील मुसाफिरखाना में 19 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 1 शिकायत का मौके पर समाधान किया गया।  तहसील अमेठी में 28 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजा गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन अपने-अपने कार्यालयों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई करें तथा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाते हुए प्रत्येक शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी तिलोई अरुणिमा श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, तहसीलदार तिलोई अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।

 

 

तालाब पर अवैध कब्जा, नहीं हुआ समाधान दिवस की शिकायत का निस्तारण 
लेखपालों की हड़ताल से राजस्व विभाग से सम्बंधित जन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। कमासिन में तालाब  की तीन जमीनों पर अवैध कब्जा हटवाने के लिए पिछले छः महीने से कई दर्खास्तें पड़  चुकी हैं। पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी फतेहबहादुर पासी ने प्रार्थना पत्र दिया था, अभी तक निस्तारण नहीं हुआ है।