
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर (टेकुआटार)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित माता धानमती देवी डिग्री कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच, शोध क्षमता और प्रस्तुतीकरण कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। अवसर था ITRP (शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान कार्यक्रम) के अंतर्गत आयोजित शोध प्रोजेक्ट प्रस्तुति का, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने रिसर्च कार्यों के माध्यम से जटिल वैज्ञानिक तथ्यों को बेहद सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।पूरा आयोजन बीएससी शिक्षक मुलायम यादव के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रोजेक्ट्स का अवलोकन करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं में अपार क्षमता है, आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की है। हीं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमन गुप्ता ने छात्राओं के आत्मविश्वास और शोध कार्यों की बारीकी की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों द्वारा किया गया डेटा संकलन और वैज्ञानिक विश्लेषण उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है।प्रोजेक्ट प्रदर्शनी के मूल्यांकन के दौरान कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षकों की मौजूदगी ने आयोजन को और गरिमामयी बना दिया। इस अवसर पर कृष्णानंद सिंह, उमेश यादव, डॉ. इंद्रजीत भाटिया, निराला जी, दीपक उपाध्याय, सोनू गुप्ता, मुलायम यादव, राजेश सिंह एवं गिरजा सिंह ने विद्यार्थियों के शोध कार्यों की समीक्षा की। शिक्षकों ने छात्रों द्वारा तैयार की गई फाइलों, प्रयोगात्मक दृष्टिकोण और प्रस्तुतीकरण शैली की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।शोध कार्यों में अंकिता, अनुराधा, प्रतिमा, विजय लक्ष्मी, नरगिश, तमन्ना, नंदनी, आज़म, अमन और अखलाद सहित कई छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन विद्यार्थियों ने अपने शोध विषयों पर गहरी पकड़ दिखाते हुए प्रभावशाली ढंग से निष्कर्ष प्रस्तुत किए।कॉलेज के इस शैक्षणिक आयोजन से क्षेत्र के अभिभावकों और शिक्षाविदों में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि इस प्रकार के शोध आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और तकनीकी ज्ञान की दिशा में नई पहचान दिलाने में सहायक साबित होंगे।