news-details

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, मैनपुरी जिले के थाना बेवर क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी 35 वर्षीय आशीष पुत्र देवीसरन सिंह रविवार को किसी काम से बेवर गए थे। काम पूरा कर बाइक से घर लौटते समय जलालपुर के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।घायल की बहन शिवांगी राजपूत ने बताया कि आशीष जरूरी काम से बेवर गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कर मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।