news-details

तेज रफ्तार का कहर- घायल बुजुर्ग की मौत, कार चालक फरार

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur

 गोविंद नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के छह दिन बाद हुई इस मौत के बाद पुलिस अब कार चालक की तलाश में जुटी है।मृतक की पहचान साकेत नगर निवासी बाबूराम बाजपेई (52) के रूप में हुई है, जो दादानगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। परिजनों के अनुसार, बाबूराम रोज की तरह बीते बुधवार को पैदल घर लौट रहे थे। नंदलाल चौराहे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने पहले एक स्कूटी सवार को टक्कर मारी और फिर बाबूराम को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रुकवाकर चालक को पकड़ लिया और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया।घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने कार चालक और अन्य सवारों को मौके से छोड़ दिया। उनका कहना है कि घायल की हालत गंभीर थी और उपचार के दौरान भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार को बाबूराम की अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों में आक्रोश है।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गोविंद नगर थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन नंबर के आधार पर कार और चालक की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

परिजनों का आरोप- पुलिस ने कार चालक को छोड़ा
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर कार चालकों को छोड़ने का आरोप लगाया। कहा कि घायल की हालत गंभीर थी, वह उनका उपचार करा रहे थे। उसके बाद भी उसे छोड़ दिया।गोविन्द नगर थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल कि कार चालक कि तलाश कि जा रही है। गाड़ी नंबर के आधार पर वाहन और ड्राइवर दोनों को ही जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। परिजनों की ओर से जो भी तहरीर मिलेगी, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।