news-details

तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले में सोमवार सुबह से मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है।पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई है। किसानों को भी बारिश से खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है।