news-details

तेज आवाज में ईयरबड्स लगाने से सुनने की क्षमता प्रभावित

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर में शुरू हुई चार दिवसीय 43वीं UPAOICON 2026 कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों ने लंबे समय तक तेज आवाज में ईयरबड्स और इनसर्ट इयरफोन के इस्तेमाल को लेकर लोगों को सावधान किया। एसजीपीजीआई के डॉ. अमित केसरी ने बताया कि पिछले 8 से 10 वर्षों से लगातार ईयरबड्स इस्तेमाल करने वाले लोगों में सुनने से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल रही हैं।उन्होंने कहा कि कान के पर्दे के करीब लगाए जाने वाले इनसर्ट इयरफोन को तेज आवाज में लंबे समय तक इस्तेमाल करने से कॉकलियर हियरिंग लॉस हो सकता है। इसमें आवाज सुनाई देने के बावजूद उसे समझने में परेशानी हो सकती है। विशेषज्ञों ने ईयरफोन की आवाज कम रखने और संभव हो तो स्पीकर मोड या कान के बाहर लगाए जाने वाले हेडफोन का इस्तेमाल करने की सलाह दी।कॉन्फ्रेंस में कोरोना के बाद बढ़ी एलर्जी, एलर्जिक राइनाइटिस और नेजल पॉलिपोसिस पर भी चर्चा हुई। डॉक्टरों ने धूल-धुएं से बचाव के लिए मास्क लगाने की सलाह दी। पहले दिन कैडेवर पर ईएनटी सर्जरी की आधुनिक तकनीकों का अभ्यास भी कराया गया।