
PARDARSHI VIKASH NEWS नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में संगठनात्मक हलचल के बीच पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने कल्याण बनर्जी को लोकसभा में पार्टी का नया चीफ व्हिप नियुक्त किया है। उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर इस फैसले को तत्काल प्रभाव से रिकॉर्ड में लेने की मांग की है।यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब पार्टी के भीतर बड़ा राजनीतिक संकट देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीएमसी के 28 लोकसभा सांसदों में से 20 सांसदों ने हाल ही में पार्टी नेतृत्व से अलग रुख अपनाते हुए NDA को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इन बागी सांसदों ने काकोली घोष दस्तीदार को अपना चीफ व्हिप घोषित किया था और अलग संसदीय ब्लॉक की मान्यता की मांग भी की है।वहीं, काकोली घोष ने दावा किया था कि वह अभी भी लोकसभा में पार्टी की मुख्य सचेतक बनी हुई हैं। उन्होंने पहले ही 27 मई को टीएमसी से अलग रुख अपनाया था, हालांकि उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा नहीं दिया है।संसदीय नियमों के अनुसार, चीफ व्हिप का काम सदन में पार्टी अनुशासन बनाए रखना और रणनीति के अनुसार सांसदों की भागीदारी सुनिश्चित करना होता है।इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में टीएमसी की एकजुटता और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।