news-details

टीएमसी में बगावत के बीच ममता की चुनौती- मुझे रोकना है तो पहले मारना होगा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में जारी बगावत के बीच ममता बनर्जी ने बागी नेताओं को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का चुनाव चिह्न किसी भी कीमत पर नहीं जाएगा और अगर उन्हें रोकना है तो पहले उन्हें मारना होगा। ममता ने कहा कि अगर बागी नेताओं में हिम्मत है तो वे खुलकर भाजपा में शामिल हो जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी छोड़ने वाले नेता अब भाजपा के लिए काम कर रहे हैं और जिन लोगों ने टीएमसी के चुनाव चिह्न पर जीत हासिल की, वही अब पार्टी के साथ गद्दारी कर रहे हैं। ममता ने कहा कि कुछ लोग केंद्रीय बलों की मदद से तृणमूल भवन पर कब्जा कर सकते हैं, लेकिन जनता के दिलों पर नहीं। इस बीच टीएमसी की पश्चिम बंगाल अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया और बाद में बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी के साथ नजर आईं। बागी गुट के 58 विधायक और 20 सांसद पहले ही अलग हो चुके हैं तथा चुनाव आयोग से खुद को असली टीएमसी के रूप में मान्यता देने की मांग कर चुके हैं। वहीं ममता ने साफ कहा कि वह जनता के बीच जाकर पार्टी को फिर से मजबूत करेंगी और उनकी आवाज कोई नहीं दबा सकता।