news-details

शतचंडी महायज्ञ में सती-शिव विवाह कथा से भक्त भावविभोर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो, देवरिया।
देवरिया जनपद के हेतिमपुर नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 11 शहीद चंद्रशेखर आजाद (मठिया) में ॐ शिव शक्ति संकट मोचन मंदिर परिसर में आयोजित शत चंडी महायज्ञ के चौथे दिन शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचिका पं. साध्वी किशोरी प्रिया रामायणी जी महाराज, श्री किशोरी कृपा कुंज ट्रस्ट अयोध्या धाम द्वारा प्रस्तुत सती-शिव विवाह की मार्मिक कथा सुनकर पंडाल में मौजूद हजारों श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।कथा के दौरान साध्वी जी ने माता सती के जन्म, भगवान शिव के प्रति उनकी अखंड भक्ति, दक्ष प्रजापति के यज्ञ में भगवान शिव के अपमान तथा माता सती के योगाग्नि में समाहित होने की भावुक कथा का अत्यंत प्रभावशाली वर्णन किया। जैसे ही भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग का वर्णन हुआ, पूरा पंडाल “हर-हर महादेव” और “जय माता दी” के जयघोष से गूंज उठा।महायज्ञ समिति के अनुसार प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 100 चंडी पाठ किए जा रहे हैं, जबकि सायंकाल संगीतमय कथा का आयोजन हो रहा है। महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य लोक कल्याण, विश्व शांति एवं क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना है।चौथे दिन की कथा में मुख्य यजमान सहित मठिया, हेतिमपुर, कोटवा बावनमोर्चा, गुलहरिया, मेदनीपुर रमौली, गोसाई टोला, बाबा टोला, कुंवर टोला, जिगनी मुसाब खां, सिसवा एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचे। कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर संजय तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी, तामेश्वर मणि, शैलेश सिंह, संतोष गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, रिठई गौड़, वीरेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, सरिता देवी, मीना देवी, अंजलि, प्रियंका, ज्योति देवी, मुन्ना तिवारी, सन्नी सिंह, अभिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।महायज्ञ समिति ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार पहुंचकर धर्मलाभ लेने और पुण्य के भागी बनने की अपील की है। महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति, हवन एवं विशाल भंडारे के साथ होगा।