
PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर। ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (TUCC) की केंद्रीय समिति में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कर्मचारी एवं श्रमिक नेता शरद प्रकाश अग्रवाल को आमंत्रित सदस्य (Invitee Member) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से मान्यता प्राप्त गैर-राजनीतिक केंद्रीय ट्रेड यूनियन TUCC के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा की गई है।श्रमिक आंदोलन से लंबे समय से जुड़े शरद प्रकाश अग्रवाल के अनुभव और श्रमिक हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। TUCC नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके सुझाव, मार्गदर्शन और सक्रिय भागीदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी।नवनियुक्त सदस्य से अपेक्षा की गई है कि वे उत्तर प्रदेश सहित देशभर के कर्मचारियों और श्रमिकों को संगठित करने, उन्हें ट्रेड यूनियन आंदोलन से जोड़ने तथा श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।TUCC के राष्ट्रीय महासचिव एस.पी. तिवारी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी गई। नियुक्ति की सूचना मिलते ही विभिन्न कर्मचारी एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शरद प्रकाश अग्रवाल को शुभकामनाएं देते हुए खुशी जाहिर की।TUCC नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि वह संगठन की मर्यादा और अनुशासन को बनाए रखते हुए श्रमिक हितों के लिए अपना योगदान जारी रखेंगे।
