
PARDARSHI VIKASH NEWS असम के जोरहाट में 13 जून को हुए वायुसेना विमान हादसे में शहीद हुए जहानाबाद निवासी लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के परिवार में अब सरकारी सहायता राशि को लेकर विवाद सामने आया है। 25 वर्षीय शुभम की शादी हादसे से कुछ समय पहले ही हुई थी। उनके पिता अमरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी बहू श्रेया ने अधिकारियों से मिलीभगत कर 21 लाख रुपए का चेक ले लिया और परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी।परिवार का आरोप है कि अंतिम संस्कार के दिन ही श्रेया को सहायता राशि का चेक दिया गया और वह अपने पिता व भाई के साथ चली गई। पिता ने दावा किया कि शादी के बाद भी परिवार को कई बातों की जानकारी नहीं दी गई। हालांकि, मामले में दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।लेफ्टिनेंट शुभम कुमार जहानाबाद के बनवरिया गांव के रहने वाले थे। उन्होंने पहले प्रयास में NDA परीक्षा पास की थी और वायुसेना में अधिकारी बने थे। परिवार ने बताया कि शुभम बचपन से ही पढ़ाई में होनहार थे और उनका सपना देश सेवा करना था। 13 जून को विमान हादसे में उनकी मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है।