news-details

शादी के कुछ घंटों बाद हेलिकॉप्टर हादसा, भारतीय मूल के पायलट की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में शादी के कुछ घंटों बाद हुए दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसे में भारतीय मूल के पायलट डेव फिजी की मौत हो गई, जबकि उनकी नवविवाहिता पत्नी जेस्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब नवदंपति शादी के बाद विशेष विदाई के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हुए थे। उड़ान भरने के कुछ देर बाद हेलिकॉप्टर डॉसनविल के पास घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर पायलट की भी जान चली गई। जेस्नी करीब छह घंटे तक मलबे में फंसी रहीं, बाद में राहत दलों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। परिवार के अनुसार डेव ने खराब मौसम और कम दृश्यता को लेकर पहले ही चिंता जताई थी, लेकिन उड़ान जारी रखी गई। डेव पेशे से पायलट थे और डेल्टा एयर लाइंस में फर्स्ट ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे। हादसे की जांच अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) द्वारा की जा रही है। परिवार ने इसे खुशियों के दिन को मातम में बदल देने वाली त्रासदी बताया है।