news-details

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS शादी के महज एक माह बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतका की पहचान 20 वर्षीय चांदनी के रूप में हुई है, जो बीघापुर थाना क्षेत्र के हृदयनगर निवासी मनोहर की पुत्री थी। चांदनी की शादी 7 मई 2026 को शहर कोतवाली क्षेत्र के बक्खाखेड़ा निवासी मनोहर पुत्र दिनेश के साथ हुई थी। मायके पक्ष के अनुसार विवाह के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।मृतका के मामा दिलीप पुत्र रामसनेही ने मंगलवार देर रात शहर कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए आरोप लगाया कि चांदनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है और इसके लिए ससुराल पक्ष जिम्मेदार है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।पुलिस के अनुसार विवाह को अभी एक माह ही हुआ था, इसलिए मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।