news-details

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बकरीद

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया 
देवरिया में सलेमपुर तहसील क्षेत्र में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का पर्व गुरूवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरे दिन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर ने थाना सलेमपुर क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस बल का जायजा लिया तथा अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।ईदगाह परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। अधिकारियों ने हरैया, मझौलीराज, नवलपुर सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।बकरीद के अवसर पर क्षेत्र के कई राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी ईदगाह पहुंचे और नमाजियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में ईद-उल-अज़हा का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। प्रशासन की मुस्तैदी और स्थानीय लोगों के सहयोग से कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।